बुधवार, 27 मई 2020

Diet theraphy , आहार चिकित्सा


आहार चिकित्सा 
    आज हम अपने चौथे अध्याय आहार पर चर्चा करेंगे। व्यक्ति को स्वस्थ रखने में सबसे बड़ी भूमिका उसके खाये हुए आहार पर होती है।  एक हिंदी कहावत भी है कि  '' जैसा खाओगे अन्न वैसा रहेगा मन्न  ''
    वैसे तो ये अध्याय ज्यादा लम्बा हो जायेगा परन्तु स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है की इसको विस्तार रूप से समझा जाये। आपने '' संतुलित भोजन '' नामक शब्द बहुत बार सुना होगा अब जो भोजन हमारे सामने रखा है या हमको दिखाई देता है तो सब भूलकर हम केवल अपनी भूख मिटाने को ही तत्पर रहते हैं फिर पता नहीं होता की इसके क्या नुक्सान है और क्या फायदे हैं।  सही बात कही जाये तो वह यही हे की लोग अपने खान पान और आचरण के कारण ही बीमार पड़ते हैं।  अगर सच कहा जाये तो आज लोग इतना भूके रहकर नहीं मर रहे जितना खाकर मर रहे हैं।  आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान कामकाज की तरफ इतना आगे है की उसको नहीं पता की किस तरह का खान पान किया जाये , पूरा दिन ऑफिस में बैठना कोई शारीरिक परिश्रम न करना और फिर भूख लगने पर बस पेट भरने के लिए कैसा भी खान पान यही बीमारियों का मूल कारण है।
अंग्रेजी में एक कहावत है की -  '' अपनी स्वाभाविक मौत से मरने वाले तो कम ही होते हैं। अधिकतर लोग उल्टा सीधा खाकर अपना पाचन तंत्र बिगाड़कर मौत को प्राप्त करते हैं।  एक डॉक्टर ने भी लिखा है की -लोग जितना खाते हैं उसका एक तिहाई भी पचा नहीं पाते और पचाने की दवा ले लेकर मौत की नींद में सो जाते हैं।
                                                                             
                                                                     
    गैस , एसिडिटी , अजीर्ण , पेट में अलसर , मुँह में छाले  यहाँ तक की कैंसर का होना भी अधिक मात्रा में खाने से ही होता हैं। जो इंसान स्वास्थ्य के लिए सही और भूख से कम खाता है वही स्वस्थ और दीर्घायु होगा।
    आपने देखा होगा और कभी न कभी आपके साथ भी हुआ होगा की आपने जीभ का स्वाद देखते हुए अधिक मात्रा में भोजन कर लिया तो पेट खराब हो जाता है और कुछ की तो ये हालत हो जाती है की बिना डॉक्टर से दवाई लिए चैन नहीं पढता , अब देख लीजिये स्वाद जीभ का और दुःख पूरा शरीर उठा रहा है। अगर यही जीभ थोड़ा कण्ट्रोल कर लेती तो शायद यह समस्या पैदा नहीं होती और यही जीभ का स्वाद बहुत सारी बीमारियों का कारण बनती है।
                                                                     
   चीनी , चीनी से बने पदार्थ , आलू , चावल, गाजर आदि शुगर को आमंत्रित करते है इसी प्रकार अधिक नमक , मिर्च -मसाले , चटपटी  व तली वस्तुएं खाने में अच्छी लगती हैं पर इनके दुष्प्रभावों को शरीर से बाहर निकालने में गुर्दों को बहुत श्रम करना पड़ता है जिससे गुर्दे छतिग्रस्त हो सकते हैं। गरिष्ठ भोजन शरीर को आलसी और निकम्मा बना देता हैं।
 यदि आप स्वयं को स्वस्थ रखना चाहते हो तो
   १- अपनी शारीरिक क्रियाओं के अनुरूप भोजन करो।
   २ - भूख से अधिक मत खाओ।
   ३- भारी  और दूषित भोजन मत खाओ।
   ४- भोजन शुद्ध और सीमित हो।
   ५- दूध , घी, आदि का काम मात्रा में सेवन करो।
     
 मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको वह सब जानकारी देता रहूँगा जिसको पढ़कर आप एक स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।  इसलिए आपसे निवेदन है की इसको रोज पढ़े और इस पर अमल  भी करे 

English Translation 

Diet Theraphy

 Today we will discuss our fourth chapter on diet. The biggest role in keeping a person healthy is on his /her diet. There is also a Hindi proverb that " as you eat food will remain mind ."
Although this chapter will be longer but it is very important to be healthy to understand it in detail .You must have heard the word " balanced food "  many times, now that the food which is placed in front of us or is visible to us, then forgetting everything ,  we are only ready to satisfy our hunger, then do not know what is the harm and benefit . If told rightly , this is what makes people sick due to their food and behavior.
 If truth be told, today people are not dying as hungry as they are eating and dying . In today's run-of-the-mill life, man is so much ahead in his work that he does not know what kind of food to eat,sitting in the office all day, not doing any physical exertion, and than what ever kind of food  and drink to fill the stomach when hungry ,it is the root cause of diseases.
      There is a saying in English- " Those who die of their natural death are few. Most people die by eating up right and spoiling their digestive system. A doctor has also written that even a third of the people eat more than they can digest and take digestive medicine and fall a sleep in their sleep.
                                                                         
         Gas, acidity, indigestion , stomach ulcers, mouth, blisters , even cancer are also caused by eating in large amounts. A person who eats right for health and less than hunger will be healthy and longevity. You must have seen and sometimes happened to you that if you have eaten a lot of food due to the taste of the tongue , then the stomach gets upset and some of them are in such a condition that without reading from the doctor, there is no rest , Now see the taste of the tongue and the whole body is suffering.If this tongue could control a little , then this problem probably would not have arisen and this tongue taste causes many disesaes.
                                                                     
      Sugar ,sugar products, potatoes, rice, carrots etc. invite Sugar. Similarly , it is good to eat more salt , chilli-masala, peppery, and fried items, but the Kidneys have to do a lot of labor to get their side effects out of the body. This can lead to Kidney injury. Heavy food makes the body lazy and useless.
If you want to keep yourself healthy-
1- Eat food accordind to your physical activities.
2- Do not eat more than hunger.
3-Do not eat heavy and contaminatedfood.
4- Food should be pure and limited.
5-Drink milk, ghee etc. in quantity

Through this blog, I will keep giving you all the information that you will be able to live a healthy life by reading. Therefore you are requested to read it daily and also folloe it.
 How did you like this post , please tell us by comment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

घटती यौन क्षमता एक गंभीर समस्या - Decreased sexual ability is a serious problem

आपकी यौन क्षमता को दोगुना बढ़ा सकते हैं ये आहार अगर आप अपनी यौन क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो अब आपको कोई दवाई लेने की जरुरत नहीं है। आ...