सोमवार, 15 जून 2020

Benefits of Curd as medicine; दही के फायदे औषधि के रूप में

दही और मठा का वर्णन :Description of Curd and matha
               
दही का वर्णन -
                               दही में दूध से अधिक कैल्शियम होता है साथ ही दही विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। दही पाक एवं रस में अम्ल होता है।  दही भारी ,गरम,तथा वातनाशक होता है। वजन बढ़ाता है बल,कफ, पित्त,रक्त ,अग्नि को बढ़ाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
आयुर्वेद में दही की तासीर गर्म बताई गई है जबकि लोग इसकी तासीर ठंडी बताते हैं( मैने स्वयं आयुर्वेद के कई ग्रन्थ पढ़े हैं जैसे ,अष्टांग हृदयम ,चरक संहिता, सुश्रुत संहिता आदि सभी में दही की तासीर को  गर्म बताया गया है)

दही शरीर में बल  बढ़ाता है इसका प्रयोग करने से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।  जिस व्यक्ति को  
अरुचि(भूख न लगना),अतिसार (दस्त) ,शीतक रोग ,साइनस,पेशाब में रुकावट तथा, दुर्बलता रोग हो इन रोगों में दही का सेवन परम हितकारी  होता है।

चरक संहिता में कहा गया है कि -

  रात्रि में दही न खावे ,दही को  गर्म करके न  खाये , बसन्त ऋतु  , ग्रीष्म ऋतु  और शरद ऋतु  में दही न खाये।रक्तपित्त और कफ से उत्पन्न रोगों में दही न खाएं। यदि किसी व्यक्ति को गठिया ,जोड़ों का  दर्द , सूजन  है तो वह दही न खाएं।
कच्चा या जो दही पूरी तरह न जमा हो उसे नहीं खाना चाहिए यह त्रदोषकारक होता है  अन्यथा वह - बुखार, रक्तपित्त, त्वचा रोग , पीलिया ,कुष्ठ  रोग ,और भ्रम रोग पैदा करता है। शरीर में शोथ(सूजन), पैदा करता है।

रात को दही का सेवन नही करना चाहिए  -
                                      रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। गरुण पुराण में बताया है की रात्रि को दही का सेवन अहितकारी होता है। कारण बताते हैं- दही भारी और कफकारी होता है और रात्रि का भोजन भी हल्का और सुपाच्य होना चाहिए जिससे आसानी से पच जाये जबकि दही भारी होता है और आसानी से नहीं पच पाता अतः भारी होने के कारण पेट के रोग उत्पन्न करता है। इसके साथ ही रात्रि में कफ प्रबल होता है इसलिए कफ जनित रोग भी उत्पन्न करता है और  रात को दही खाने से, अतिसार ,पेचिश , जुकाम , खांसी जैसे रोग उत्पन्न होते है। इसलिए दही को रात्रि में न खाकर प्रातःकाल ही सेवन करना चाहिए। 

दही का सेवन कैसे करें -
 दही के बारे में यह भी कहा गया है की दही को अकेला न खाये बल्कि उसमे घी , मिश्री, गुड़, खांड,या आमला मिलाकर खाये।  दालों में केवल मूंग की दाल को ही खाने योग्य बताया गया है चाहे वो बड़े के रूप में खाये या किसी और रूप में।


मठा का वर्णन -
           दही को मथने पर उसके ऊपर जमे चिकने पदार्थ को निकालने पर जो द्रव रह जाता है उसको तक्र या मठा कहते हैं। मठा हल्का , कषाय , अग्निदीपक तथा कफवातनाशक होता है। शोथ, पेट के रोग , बवासीर , गृहणी रोग ,मूत्राघात , अरुचि, प्लीहाविकार, मरोड़ ,पीलिया आदि रोगों को नष्ट करता है।

  तक्र का सेवन क्षत (शरीर में घाव) में ,उष्ण काल में , दुर्बलता में, मूर्छा में , भ्रम में , दाह में, रक्तज और पित्तज रोग में नहीं करना चाहिए।

तक्र का सेवन - वातविकार में सेंधव लवण मिलाकर लें ,  पित्त विकार में खाण्ड मिलाकर लें  और कफ रोग में कोई क्षार तथा त्रिकटु चूर्ण मिलकर लें । 

Description of curd -

                               Curd has more calcium than milk. Curd is rich in vitamins and protein. Curd, pak and juice contain acid, is heavy, hot, and is an aphrodisiac. Increases weight, increases strength, phlegm, bile, blood, fire and increases immunity.


Anorexia (loss of appetite), diarrhea (diarrhea), cold disease, obstruction of sinus urine and, debility, are the most beneficial.
Charaka Samhita states that -

  Do not eat curd at night, do not eat hot curd, do not eat curd in spring, summer and autumn. Do not eat curd in diseases related to blood bile and phlegm. Do not eat curd in arthritis, joint pain, swelling.

Do not eat raw or completely frozen yogurt, it is traumatic otherwise it causes fever, blood bile, skin diseases, jaundice, leprosy, and delusions. Produces inflammation (inflammation) in the body.

 Curd should not be consumed at night
                              Curd should not be consumed at night. It is said in the Garun Purana that yogurt is harmful in the night. Give reasons- Yogurt is heavy and kaphakari and dinner should also be light and digestible so that it is easily digested whereas yogurt is heavy and not easily digested and hence causes stomach diseases due to heavy. Along with this, phlegm prevails at night, so it also produces phlegm-related diseases, and eating curd at night, diseases like diarrhea, dysentery, colds, cough are caused. Therefore, curd should not be eaten at night and consumed in the morning.

How to consume yogurt -
 It has also been said about curd that do not eat curd alone but eat ghee, sugar, jaggery, khand, or amla in it. In pulses, only moong dal is said to be edible whether it is eaten as big or in some other form.


Description of Matha -

           When the curd is churned, the liquid that remains after removing the greasy substance on it is called takra or matha. Matha is mild, astringent, agnipotent, and Kaphavatika. It cures diseases like edema, stomach diseases, hemorrhoids, housewife's disease, stroke, anorexia, spleen disorder, torsion, jaundice etc.

  It should not be taken in Kshata (Body wound)  , in hot weather, in weakness, in unconsciousness, in confusion, in Dah, in blood and biliary diseases.


Use of takra - Take rock salt in vaatvikar,In bile disorder take the sugar(gud) and in kapha disease take any alkali and trikatu powder together.

1 टिप्पणी:

घटती यौन क्षमता एक गंभीर समस्या - Decreased sexual ability is a serious problem

आपकी यौन क्षमता को दोगुना बढ़ा सकते हैं ये आहार अगर आप अपनी यौन क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो अब आपको कोई दवाई लेने की जरुरत नहीं है। आ...