रविवार, 7 जून 2020

Vata, Pitta and Kapha: Causes and Prevention, वात , पित्त और कफ : कारण तथा निवारण

आयुर्वेद में कहा गया है -
    पित्त पंगु कफः पंगु , पंगवो मलधावतः।
    वायुना यत्र नीयन्ते तत्र गच्छन्ति मेघवत।।
अर्थात  पित्त , कफ , मल और धातु सब अपने आप में पंगु (लंगड़े)है यानी ये शरीर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक खुद नहीं जा सकते।  इन्हे वात ही शरीर में जहां -तहां उसी प्रकार ले जाती है जैसे आकाश में वायु बादलों को ले जाती है।

वात प्रकोप के कारण -
        जो लोग आहार में ज्यादा रूखे , हल्के , शीतल , और बासी पदार्थों का सेवन करते हैं , जिन्हें अधिक संख्या में उल्टी -दस्त हों या जुलाब लेते रहते हैं , अनिद्रा और आवेगों को रोकते रहते हैं तथा अधिक उपवास करते हैं या भूखे रहते हैं , अत्यधिक कामुक चिंतन करते हैं , हमेशा चिंता व तनाव में डूबे रहने वाले होते हैं उनके शरीर में वात कुपित रहता है।

 (वर्षा -काल और बादल होने पर वात कुपित होता है

वात प्रकोप के लक्षण -
                     अधिक प्यास लगना , भोजन उपरान्त पेट फूलना , बार-बार डकारें आना ,शरीर में कम्पन्न व खिचाव आना , कब्ज़ रहना , शरीर का सूखना , शरीर में थकान रहना तथा सुन्नपन  रहना , नींद न आना , मलमूत्र में कमी होना , जोड़ों में दर्द सिर में भारीपन रहना , कमर में सीने में दर्द होना तथा वात विकार जैसे -सायटिका , स्पॉन्डीलाइटिस , वातरक्त , सन्धिवात , हर प्रकार का दर्द और मोटापा।

वात प्रकोप का शमन -
                            वात प्रकोप होने पर अपने आहार में मीठे , स्निग्ध (चिकना) और गर्म पदार्थों का सेवन करना चाहिए। पसीना निकले ऐसा परिश्रम या व्यायाम करना , -पूरे शरीर व सिर पर तेल मालिश करना तथा कानों में तेल डालना चाहिए।
खाने में मूंग की छिलके वाली दाल , मुनक्का , मीठा अनार , पका आम, आंवला ,हरड़ , मिश्री , सेंधा नमक , गाय का दूध आदि को शामिल करने से वात प्रकोप शांत होता है।

पित्त प्रकोप के कारण-
                            जो लोग आहार में ज्यादा खट्टे , चरपरे, फास्ट फ़ूड   और नमकीन पदार्थों का अति सेवन करते हैं। खट्टे फल खट्टा दही , खट्टा मठा लेते हैं। अधिक चिंता , भय , शौक और श्रम करते हैं। तिल का तेल, सरसों का तेल ,सिरके का सेवन ,धूप में ज्यादा रहना ,नशीले पदार्थों के सेवन से पित्त कुपित हो जाता है।

पित्त प्रकोप के लक्षण -
                      पित्त का प्रकोप होने पर शरीर में अधिक गर्मी का अहसास होता है।  सीने में जलन, खट्टी डकार आना , पसीना बहुत आना, शरीर से दुर्गंध ,घबराहट होना , उलटी की इच्छा होना, मुँह का स्वाद कड़वा होना ,चमड़ी फटना ,लाल लाल चकत्ते होना, पतले दस्त होना , आँख व पेशाब का रंग पीला होना , आँखों के सामने अंधेरा छाना , गुस्सा आना , ठंडी वस्तुएँ खाने का मन करना, चिड़चिड़ापन  होना ,माइग्रेन ,महिलाओं का मासिकधर्म के दौरान दर्द होना आदि ,

पित्त  प्रकोप का शमन -
                        शीतल, मीठे और ठंडे पदार्थ का सेवन , मुनक्का , केला ,आंवला , मीठे फल, घी, मक्खन  ,दूध , हरी पत्तेदार सब्जियां ,ध्यान आदि


 कफ प्रकोप के कारण -
                 जो लोग आहार में ज्यादा चिकने और ठंडे पदार्थों , मीठे और भारी पदार्थों तथा खटाई और खट्टे रस वाले पदार्थों का सेवन करते हैं , दिन में अधिक सोते हैं , सुबह देर तक सोये रहते हैं , आलसी बने रहते हैं, ज्यादातर बैठे हुए काम करते हैं , श्रम या व्यायाम नहीं करते बचपन से या अनुवांशिक मोटे होते हैं उनके शरीर में कफ कुपित रहता है।

कफ प्रकोप के लक्षण -
                          कफ का प्रकोप होने पर शरीर में भारीपन , तबियत में सुस्ती ,भूख में कमी , पेट भरा भरा सा लग्न , मुँह का स्वाद मीठा रहना व मुँह चिकना रहना , सर्दी जुकाम बार बार होना , खाने में स्वाद न लगना , गले में कफ आना, खांसी चलना ,सिर में भारीपन , शरीर में जकड़न ,लार गिरना  आदि लक्षण प्रकट होते हैं। यदि गैस बाहर निकलती है तो बिना आवाज़  किये और सड़ी  दुर्गन्ध युक्त होती है।

कफ प्रकोप का शमन -
                           शीतल आहार से बचना चाहिए। पानी उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए ,गर्म पानी से नहाना चाहिए। गर्म वातावरण में रहना चाहिए। शाम का भोजन हल्का लेना चाहिए , सुबह देर तक न सोये और न ही दें में सोना चाहिए। मीठे पदार्थों से दूर रहना चाहिए। शहद मिला पानी पीना चाहिए।

इसके बाद आप लोग इनसे उत्पन्न रोगों की सूची देखें
https://goodhealth006.blogspot.com/2020/06/names-of-diseases-caused-by-vata-pitta.html

Ayurveda states -
    Pitta paralytic kapha paralyzed, paralyzed maldhavat
    Vayuna yatra niyante tatra gachanti meghavat.

That is, pitta, kapha, feces and metal are all paralyzed (lame) in their own means that they cannot move from one place to another in the body. Vata carries them in the body in the same way as the air in the sky carries clouds.

Causes of Vaat outbreak
      People who eat more dry, mild, cool, and stale foods in the diet, who have a lot of vomiting diarrhea or laxatives, stop insomnia and impulses, keep fasting or starve more, They are highly sensual, are always immersed in anxiety and tension, their body is furious.
 (Vata gets angry when it is rainy and cloudy)

Symptoms of Vaat outbreak

                     Excessive thirst, flatulence after meals, frequent belching, trembling and scratching in the body, constipation, dryness of the body, tiredness and numbness in the body, sleepiness, loss of excreta, joint pain and headache. There is heaviness in the chest, chest pain in the waist, and gout disorders like - sciatica, spondylitis, blood pressure, rheumatism, all kinds of pain and obesity.

Quenching of Vaat outbreak
          In the event of wind rash, one should consume sweet, balsamic (greasy) and hot substances in his diet. Doing such hard work or exercise when sweating, - Massage the oil on the whole body and head and put oil in the ears.
Including moong-peeled lentils, dry grapes, sweet pomegranate, ripe mango, amla, myrrh, mishri, rock salt, cow's milk, etc. in the food calms the rage.

Symptoms of bile outbreak -

                      When there is an outbreak of bile, more heat is felt in the body. Chest burning, sour belching, profuse sweating, body odor, nervousness, vomiting desire, bitter taste of mouth, skin rash, red rash, thin diarrhea, yellowing of eye and urine, Darkness in front of eyes, feeling angry, feeling like eating cold things, irritability, migraine, women having pain during menstruation, etc.

Mitigation of bile outbreak -

                        Cold, sweet and cold food intake, dry grapes, bananas, amla, sweet fruits, ghee, butter, milk, green leafy vegetables, meditation etc.

Causes of Kapha outbreak -

                 People who eat more smooth and cold foods, sweet and heavy foods and sour and sour juices in the diet, sleep more during the day, sleep till late in the morning, remain lazy, mostly work while sitting , Do not labor or exercise since childhood or are genetically obese.

Symptoms of Kapha outbreak -

                          Due to the outbreak of phlegm, heaviness in the body, lethargy in the health, loss of appetite, full stomach ascendant, sweet taste of mouth and mouth remain smooth, frequent colds, no taste in food, puffiness in the throat, Symptoms like coughing, heaviness in the head, tightness in the body, drooling, etc. appear. If the gas comes out it is rotten and without rotten odor.

Mitigation of Kapha outbreak -

                           Cold diet should be avoided. Water should be boiled and cooled and bathed with warm water. Should live in a warm environment. Evening meal should be taken lightly, do not sleep till late morning nor sleep in the diet. Stay away from sweet foods. Water mixed with honey should be drunk.

After this, you see the list of diseases caused by them.
https://goodhealth006.blogspot.com/2020/06/names-of-diseases-caused-by-vata-pitta.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

घटती यौन क्षमता एक गंभीर समस्या - Decreased sexual ability is a serious problem

आपकी यौन क्षमता को दोगुना बढ़ा सकते हैं ये आहार अगर आप अपनी यौन क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो अब आपको कोई दवाई लेने की जरुरत नहीं है। आ...